भारत के अलावा आज किन और देशों में मनाया जाता है नैशनल इंजीनियर्स डे?
भारत के अलावा आज (15 सितंबर) श्रीलंका और तंजानिया में भी नैशनल इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। मैसूर के दीवान रहे सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती और उनकी उपलब्धियों के सम्मान में भारत, श्रीलंका और तंज़ानिया में हर साल इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। यह यूनेस्को के 'वर्ल्ड इंजीनियर्स डे' से अलग है जो हर साल 4-मार्च को होता है।


