भारत को इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा से जुड़े समूहों से आतंकी खतरा: FATF
फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को कई आतंकी खतरों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें सर्वाधिक खतरा जम्मू-कश्मीर और आसपास सक्रिय इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा से जुड़े समूहों से है। इस रिपोर्ट में मनी लॉन्डरिंग और टेरर फंडिंग के खिलाफ भारत द्वारा लागू किए गए उपायों को प्रभावी बताया गया है।


