Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के एक गांव में हिंदू-मुस्लिम सभी लोगों का होता है एक ही सरनेम

short by खुशी / on Thursday, 26 September, 2024
नागौर (राजस्थान) में ईनाणा गांव के रहने वाले सभी लोगों का एक ही सरनेम होता है फिर चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान। बकौल ग्रामीण, 1358 में राजा शोभराज के बेटे इंदर सिंह ने 12 जातियों के लोगों को यहां बसाया था जिन्होंने ईनाणियां सरनेम लगाना शुरू किया। ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लाभ उनके जाति प्रमाण-पत्र देखकर मिलते हैं।