भारत के कुछ हिस्सों में 20 जून से हीटवेव से मिलेगी राहत: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में जारी हीटवेव की स्थिति में 20 जून से गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और राजस्थान में मई महीने से हीटवेव चल रही है जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में असामान्य रूप से गर्मी बढ़ गई है।


