भारत के किन शहरों में भूकंप आने का सबसे अधिक खतरा रहता है?
भूकंप के लिए भारत को चार भूकंपीय क्षेत्रों (जोन II, III, IV और V) में विभाजित किया गया है जिनमें जोन V भूकंपीय दृष्टि से सबसे अधिक सक्रिय और जोन II सबसे कम सक्रिय क्षेत्र है। जोन V के प्रमुख शहर भुज, गुवाहाटी, इंफाल, पोर्ट ब्लेयर और श्रीनगर हैं जबकि जोन IV में दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़ और पटना शामिल हैं।
read more at PIB


