Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत का कट्टर दुश्मन, हाफिज़ सईद का खास; पाक में मारा गया लश्कर का आतंकी अबू कताल

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 16 March 2025
पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अबू कताल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एनआईए की मोस्ट-वॉन्टेड लिस्ट में शामिल कताल ने रियासी (जम्मू-कश्मीर) में शिव-खोड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाया था। कताल को हाफिज़ सईद का करीबी माना जाता था। अबु कताल ने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है।