भारत के खिलाफ सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हुए पैट कमिंस
भारत के खिलाफ सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें बाहर रखा गया है। बकौल सीए, मैनेजमेंट चाहता है कि कमिंस 21 नवंबर से होने वाले ऐशेज़ सीरीज़ के लिए पूरी तरह फिट रहें। 19 अक्टूबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज़ शुरू होगी।
read more at लाइव हिन्दुस्तान


