Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा 19 जनवरी तक के लिए टलीः रिपोर्ट

short by विप्रांशु पंत / on Saturday, 11 January, 2025
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी (सीटी-25) के लिए टीम की घोषणा को टाल दिया है। पहले रिपोर्ट्स थीं कि बोर्ड 12 जनवरी को टीम की घोषणा करेगा लेकिन अब यह घोषणा सीटी-25 शुरु होने के ठीक एक महीने पहले 19 जनवरी को हो सकती है। हालांकि, इस स्क्वॉड में 13 फरवरी तक बदलाव किया जा सकेगा।