Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के टी20 विश्व कप जीतने पर लोगों ने आधी रात में तिरंगे संग सड़कों पर नाचकर मनाया जश्न

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 30 June, 2024
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने पर देशभर में लोगों ने आधी रात में तिरंगे संग सड़कों पर नाचकर जश्न मनाया। दिल्ली में लोगों ने इंडिया गेट के पास जश्न मनाया तो मुंबई में प्रशंसक ढोल की थाप पर नाचते नज़र आए। वहीं, लखनऊ, जयपुर व अन्य शहरों में पटाखे भी फोड़े गए।