क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग्स के अनुसार भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी कौन-कौनसी हैं?
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स: सस्टेनेबिलिटी 2025 के अनुसार, भारतीय यूनिवर्सिटीज़ में टॉप पर आईआईटी दिल्ली है जबकि दुनियाभर में यह 171वें स्थान पर है। इसके बाद आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास, दिल्ली यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल अकैडमी ऑफ हायर साइंसेज़ और अन्ना यूनिवर्सिटी (चेन्नई) का स्थान है।


