भारत की पहली आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर फैसिलिटी की शुरुआत के बाद 3% चढ़े CG पावर के शेयर
सीजी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब 3% चढ़ गए। यह तेज़ी गुरुवार को कंपनी की सब्सिडियरी सीजी सेमी द्वारा देश की पहली आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर फैसिलिटी की शुरुआत किए जाने के बाद आई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह में बताया था कि पहली मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप सीजी सेमी बनाएगी।
read more at NDTV Profit


