Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 17 January 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मालदा टाउन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में 16 वातानुकूलित डिब्बे हैं जिनमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 4 एसी टू-टियर और 11 एसी थ्री-टियर शामिल हैं। इस ट्रेन की क्षमता 823 यात्रियों की है।