भारत के बगैर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करना फायदे का सौदा नहीं है: ईसीबी चीफ
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सीईओ रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा है कि टीम इंडिया के बगैर 2025 में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करना फायदे का सौदा नहीं होगा। उन्होंने कहा, "यह देखना दिलचस्प है कि बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के प्रमुख जय शाह का इसमें बड़ा रोल रहने वाला है।"
read more at हिन्दुस्तान


