भारत की रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स पैजेंट में पहना 'सोने की चिड़िया' वाला आउटफिट
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2024 में भारतीय प्रतिभागी रिया सिंघा ने नैशनल कॉस्ट्यूम राउंड में 'सोने की चिड़िया' वाला आउटफिट पहना है। इस आउटफिट को वियतनाम के फैशन डिज़ाइनर गुयेन गोक तु ने तैयार किया है। उन्होंने इस ड्रेस को भारत के 'सोने की चिड़िया' वाले युग को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो कभी समृद्ध भारत का प्रतीक था।


