दुनिया के सबसे ऊंचे पठार तिब्बत के ल्हासा गोंगगर एयरपोर्ट पर हाल ही में चीन का C919 विमान उतरा है। न्यूज़18 ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि C919 का 'हाई-ऑल्टीट्यूड वेरिएंट' भारत के खिलाफ चीन की 'सिविल-मिलिट्री फ्यूज़न' रणनीति का सीक्रेट हथियार है। विमान प्रमुख चीनी शहरों से हथियारबंद 130-160 चीनी सैनिकों को ल्हासा में उतार सकता है।