Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के विकास को कोई नहीं रोक सकता, 10% की ग्रोथ रेट से बढ़ने की है क्षमता: मुकेश अंबानी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 29 August, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत की विकास यात्रा को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा, "भारत को किसी देश का मॉडल कॉपी करने की ज़रूरत नहीं है। यह अपने आप में एक डेवेलपमेंट मॉडल होगा।" बकौल अंबानी, भारत की अर्थव्यवस्था सालाना 10% की ग्रोथ रेट से बढ़ सकती है।