भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $17.76 बिलियन घटकर $657.89 बिलियन रहा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में $17.76 बिलियन घटकर $657.89 बिलियन रह गया। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति $15.54 बिलियन घटकर $569.83 बिलियन हो गई। गौरतलब है कि 27 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $704.88 बिलियन के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।
read more at Moneycontrol


