भारत के स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी गई?
भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने बताया था कि उन्होंने विश्व युद्ध-II में जापान के आत्मसमर्पण की दूसरी वर्षगांठ के मद्देनज़र भारत के स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त की तारीख चुनी थी। हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमलों के बाद जापानी सम्राट हिरोहितो ने 15 अगस्त, 1945 को मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण की घोषणा की थी।


