भारत के सबसे महंगे आमों में शामिल हापूस की लगी बोली, ₹55,000 में बिकी एक पेटी
महाराष्ट्र की कोल्हापुर कृषि उपज बाज़ार मंडी में रत्नागिरी हापूस आम की नीलामी में 6 दर्जन की पेटी ₹55,000 में बिकी है। इसमें एक आम का औसत भाव लगभग ₹763 रहा। हापूस आम की बोली की शुरुआत ₹20,000 प्रति पेटी से हुई थी। ये आम राजापुर, रत्नागिरी के बाग से आए थे और इन्हें खरीदने वाले गणेश वलुंज हैं।
read more at ABP न्यूज़


