भारत ने 52 साल में पहली बार ओलंपिक्स में पुरुष हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारत ने ओलंपिक्स में पुरुष हॉकी में 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पेरिस ओलंपिक्स में पूल-बी के अपने आखिरी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को म्यूनिख ओलंपिक्स 1972 में हराया था। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने दो जबकि अभिषेक ने एक गोल दागा।
read more at News18 हिंदी


