भारत ने 5वीं बार जीती मेन्स हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया
भारत ने मेन्स हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने 5वीं बार मेन्स हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। जुगराज सिंह ने चौथे क्वॉर्टर में भारत का एकमात्र गोल दागा। वहीं, पाकिस्तान ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में दक्षिण कोरिया को 5-2 से हराया।
read more at हिन्दुस्तान


