Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
भारत ने J&K पर पाक डिप्टी PM के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- दुनिया बेवकूफ नहीं बनेगी
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 5 August, 2026
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा, "भारत तथाकथित 'यौम-ए-इस्तेहसाल' के नाम पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के प्रयासों को खारिज करता है। 5 अगस्त 2019 को किए गए संवैधानिक बदलाव हमारा आंतरिक मामला है। दुनिया इन सुनियोजित प्रयासों से बेवकूफ बनने वाली नहीं है।"