अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की उस हेडलाइन की आलोचना की है जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को 'पाकिस्तानी कश्मीर' कहा गया था। दूतावास ने कहा, "भ्रामक और गलत हेडलाइन...'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसा कुछ नहीं है केवल 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।"