भारत ने WCL के सेमी-फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2025 (डब्ल्यूसीएल) में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों ने सेमी-फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तानी टीम के खिलाफ खेलने से इनकार किया था जिसके कारण भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो गया था।
read more at NDTV


