Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने अपने बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाज़ों के प्रवेश पर लगाया बैन

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 3 May, 2025
तनाव के बीच भारत के नौवहन महानिदेशालय ने पाकिस्तान के झंडे वाले जहाज़ों के भारतीय बंदरगाहों पर जाने पर बैन लगा दिया है। महानिदेशालय ने कहा, "भारतीय ध्वज वाला कोई जहाज़ पाकिस्तान के किसी बंदरगाह पर नहीं जाएगा...यह आदेश भारतीय संपत्तियों, कार्गो और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने...और भारतीय नौवहन के हित में जारी किया गया है।"