भारत ने की पहलगाम हमले को लेकर आयरिश टाइम्स के लेख की आलोचना
आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर 'आयरिश टाइम्स' के संपादकीय की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "निर्दोष पीड़ितों के साथ खड़े होने की जगह 'आयरिश टाइम्स' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्रामक कदम उठाने की धमकी देने का आरोप लगाकर और पाकिस्तान की तुलना भारत से कर आतंकियों के समर्थन को चुना है।"
read more at हिन्दुस्तान


