भारत ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में खालिस्तानी आतंकी पन्नू के शामिल होने पर जताया विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के शामिल होने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, "हम अमेरिकी सरकार के समक्ष ऐसे मामले उठाते रहेंगे जिनका हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता है और जिनमें भारत विरोधी एजेंडा दिखता है।"
read more at हिन्दुस्तान


