भारत ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ के यूट्यूब चैनल को किया सस्पेंड
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के यूट्यूब चैनल को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स, मीडिया संस्थानों के यूट्यूब और ट्विटर अकाउंट्स को बंद कर दिया था। भारत में कई पाकिस्तानी ऐक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बैन कर दिए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


