केंद्र सरकार ने शनिवार को 1 जून से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर निर्यात शुल्क में कटौती की घोषणा की। सरकार के अनुसार, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क ₹1.5/लीटर, डीज़ल पर ₹13.5/ लीटर और एटीएफ पर ₹9.5/लीटर निर्धारित किया गया है। यह नई दरें 1 जून से लागू होंगी।