भारत ने बॉर्डर पर तनाव के बीच बांग्लादेश के उप-उच्चायुक्त को किया तलब
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव के बीच सोमवार को बांग्लादेश के उप-उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को तलब किया। इससे पहले रविवार को बांग्लादेश ने इसी मुद्दे पर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था। बॉर्डर पर कुछ क्षेत्रों में भारत के फेंसिंग लगाने पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के विरोध के बाद बीएसएफ से उनकी बैठक हुई थी।
read more at ANI


