Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित की अपनी टीम

short by Himanshu / on Saturday, 2 May, 2026
बीसीसीआई ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी जबकि उप-कप्तान स्मृति मांधना रहेंगी। स्क्वॉड में जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भी शामिल हैं। वहीं, पहली बार भारती फूलमाली और नंदिनी शर्मा को महिला टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में जगह मिली है।