भारत ने विदेशों से वापस मंगाया 104 मीट्रिक टन सोना, आखिर क्या है वजह?
आरबीआई ने बीते 6-महीनों में अपने सोने के भंडार का बड़ा हिस्सा (करीब 104.23 मीट्रिक टन सोना) विदेशों से निकालकर वापस भारत मंगवाया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षा बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। बकौल रिपोर्ट, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनैशनल सेटलमेंट्स के पास 197.67 मीट्रिक टन सोना सेफ कस्टडी में है।
read more at TV9 भारतवर्ष


