भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते कनाडा में रद्द किए कई और कॉन्सुलर कैंप
टोरंटो (कनाडा) स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने सुरक्षा कारणों के चलते कुछ और पूर्व निर्धारित कॉन्सुलर कैंप को रद्द कर दिया है। कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आयोजकों को न्यूनतम सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताने के बाद यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है, ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर के पास कॉन्सुलर कैंप पर कुछ लोगों ने हमला किया था।
read more at Inshorts


