Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-नेपाल बॉर्डर पर फंसे 200 ट्रक, चालक बोला- सड़ जाएंगे आलू, ₹6 लाख का होगा नुकसान

short by श्वेता यादव / on Thursday, 11 September, 2025
नेपाल में हुई हिंसा के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया जिससे करीब 200 भारतीय ट्रक बॉर्डर पर खड़े हैं। सोनाली बॉर्डर पर ट्रकों की 8 किलोमीटर लंबी कतार लगी है। एक ट्रक ड्राइवर ने बताया, "53 टन आलू लदे मेरे 2 ट्रक यहां फंसे हैं जो अगले 2 दिन में खराब हो जाएंगे...₹6 लाख का नुकसान होगा।"