Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-पाक के बीच होने वाले एशिया कप फाइनल के सभी 28000 टिकट चंद सेकेंड में बिक गए

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 28 September 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल मैच के सभी 28,000 टिकट चंद सेकेंड में बिक गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच 14-सितंबर को ग्रुप स्टेज मैच के दौरान स्टेडियम में करीब 20,000 दर्शक मौजूद थे जबकि 21 सितंबर को सुपर फोर मुकाबले में करीब 17,000 दर्शक मौजूद थे।