भारत-पाक तनाव के बीच रॉकेट बने मझगांव डॉक के शेयर, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों में सोमवार और मंगलवार को कारोबारी दिन में 9% और 14% तक की तेज़ी देखी गई। कंपनी के शेयरों में पिछले दो कारोबारी सेशन में करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को कंपनी के शेयर ₹3,047 के साथ 52 सप्ताह के हाई पर पहुंच गया था।
read more at हिन्दुस्तान


