भारत-पाक बॉर्डर पर खेत में मिला पाकिस्तान से ₹15 करोड़ की हेरोइन लेकर आ रहा ड्रोन
अनूपगढ़ (राजस्थान) से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत में बीएसएफ के जवानों को ₹15 करोड़ कीमत की 3 किलोग्राम हेराेइन और एक ड्रोन मिला है। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी की जा रही थी लेकिन तकनीकी कारणों से ड्रोन खेत में गिर गया। मामले में क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
read more at LatestLY हिन्दी


