Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत पर ट्रंप का 25% टैरिफ दबाव बनाने की रणनीति है: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष

short by श्वेता यादव / on Thursday, 31 July, 2025
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का एलान सिर्फ एक बेहतर समझौते के लिए दबाव बनाने की धमकी है। यह अभी अंतिम फैसला नहीं है। बकौल रिपोर्ट, इसे रणनीतिक पैंतरेबाज़ी के रूप में देखा जा रहा है जिसका उद्देश्य बेहतर ट्रेड रियायतें हासिल करना है।