भारत में 8,000 स्कूलों में नहीं हैं कोई छात्र, फिर भी 20,000 शिक्षक हैं तैनात: सरकार
शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 शैक्षणिक सत्र में भारत के लगभग 8,000 स्कूलों में कोई छात्र नहीं होने के बावजूद 20,817 शिक्षक तैनात हैं। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 3,812 ऐसे स्कूल पाए गए हैं, जहां 17,965 शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में ऐसे कोई स्कूल नहीं हैं।
read more at PTI


