भारत में 80% से अधिक मनोरोगियों को नहीं मिल पाती समय पर देखभाल: विशेषज्ञ
इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी (IPS) के अनुसार, भारत में 80%-85% मानसिक रोगियों को समय पर उचित देखभाल नहीं मिल पाती। IPS अध्यक्ष डॉ. सविता मल्होत्रा ने कहा, "हीनभावना, जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं के अपर्याप्त एकीकरण से मरीज़ चुपचाप पीड़ा सहते हैं।" NMHS के मुताबिक, भारत में मानसिक विकारों से पीड़ित 85% से अधिक लोग उपचार नहीं करवा रहे।
read more at दिप्रिंट


