भारत में अगस्त में कितनी रही शाकाहारी और मांसाहारी थाली की औसत लागत?
'क्रिसिल' के मुताबिक, अगस्त-2023 के मुकाबले अगस्त-2024 में घर में शाकाहारी थाली बनाने की औसत लागत 8% कम जबकि मांसाहारी थाली की औसत लागत 12% कम रही। अगस्त-2024 में शाकाहारी थाली की औसत लागत ₹31.2 जबकि मांसाहारी थाली की ₹59.3 रही। शाकाहारी थाली में 14% लागत टमाटर की होती है जिसकी कीमतें अगस्त-2023 के मुकाबले अगस्त-2024 में 51% गिरी थीं।
read more at News18 हिंदी


