भारत में 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से आए बाहर, अत्यधिक गरीबी घटकर हुई 2.6%: विश्व बैंक
विश्व बैंक की अक्टूबर-2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2011-2023 के दौरान अत्यधिक गरीबी 27.1% से घटकर 2.6% रह गई। वहीं, $4.20/दिन से कम पर गुज़ारा करने वाली आबादी 57.7% से घटकर 16.1% हो गई और करीब 49.6-करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। विश्व बैंक ने इसे 'दुनिया में गरीबी में सबसे तेज़ गिरावटों में से एक' बताया।
read more at DD News


