भारत में अप्रैल से जून के बीच 16 राज्यों में चलेगी भीषण लू, सूची हुई जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक तापमान रहेगा और मध्य, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हीटवेव (लू) के अधिक दिन रहेंगे। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में हीटवेव के दिन सामान्य से अधिक रहेंगे।


