रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro की कीमत भारत में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ₹26,000 तक बढ़ सकती है। बकौल रिपोर्ट, 2nm चिप, ज़्यादा RAM और अन्य हार्डवेयर अपग्रेड से निर्माण लागत बढ़ने के कारण कंपनी कीमतें बढ़ा सकती है। हालांकि, Apple ने अभी iPhone 18 सीरीज़ की कीमत या फीचर्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।