Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में अमेरिका के राजदूत बनने योग्य नहीं सर्जियो गोर, यूएस के पूर्व NSA ने उठाए सवाल

short by शिखा तोमर / on Saturday, 13 September, 2025
पूर्व अमेरिकी एनएसए जॉन बोल्टन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त करने के' फैसले पर सवाल उठाए हैं। बोल्टन ने कहा कि गोर इस जिम्मेदारी के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गोर की नियुक्ति ट्रंप की 'व्यवहारिक' विदेश नीति का हिस्सा है जो रणनीतिक नहीं, व्यक्तिगत वफादारी पर आधारित है।