Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में किन राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटकों को हो सकता है ब्लैक पैंथर का दीदार?

short by तान्या झा / on Monday, 23 September, 2024
भारत के कई राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटकों को ब्लैक पैंथर नज़र आ सकता है। काबिनी वन्यजीव अभयारण्य (कर्नाटक) में ब्लैक पैंथर को 'घोस्ट ऑफ काबिनी' कहते हैं। नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक) को ब्लैक पैंथर के दीदार के लिए प्रमुख स्थान माना जाता है। मानस नैशनल पार्क (असम), पेंच नैशनल पार्क (एमपी), ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व (महाराष्ट्र) में ब्लैक पैंथर होते हैं।
read more at Moneycontrol