भारत में क्यों बढ़ गए सोने के दाम?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मज़बूत वैश्विक रुझानों के बीच 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव ₹1,45,500/10 ग्राम से ₹1,400 बढ़कर ₹1,46,900/10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के दाम ₹1,000 घटकर ₹2,21,500/किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। बकौल रिपोर्ट्स, यह बढ़त मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर में थोड़ी नरमी के बाद 'वैल्यू बाइंग' के कारण हुई।
read more at PTI


