भारत में कब और कहां देख सकते हैं 97वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह?
97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर अवॉर्ड) का आयोजन रविवार को लॉस ऐंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण अमेरिकी दर्शकों के लिए 'एबीसी' पर किया जाएगा। वहीं, भारतीय दर्शक सोमवार (3-मार्च) सुबह 5:30 बजे या रात 8:30 बजे पुरस्कार समारोह स्टार मूवीज़ और स्टार मूवीज़ सेलेक्ट पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होगा।
read more at Hindustan Times


