Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में खेला जा सकता है WTC 2027 का फाइनल: रिपोर्ट्स

short by रघुवर झा / on Friday, 9 May, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 के फाइनल का आयोजन भारत में किया जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले महीने ज़िम्बाब्वे में हुई आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई ने इसकी इच्छा जताई थी। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहले 2 डब्ल्यूटीसी के फाइनल का आयोजन किया था और डब्ल्यूटीसी-2025 का फाइनल भी इंग्लैंड में ही खेला जाना है।