Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में जून में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारें कौन सी रहीं?

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 7 July, 2024
जून-2024 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकी कार टाटा पंच रही जिसकी महीने में 18,238 यूनिट बेची गईं। दूसरे नंबर पर मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट (16,422 यूनिट) जबकि तीसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा (16,293 यूनिट) रही। इनके बाद मारुति सुज़ुकी अर्टिगा (15,902), मारुति बलेनो (14,895), मारुति वैगन आर (13,790), मारुति डिज़ायर (13,421), मारुति ब्रेज़ा (13,172) और महिंद्रा स्कॉर्पियो (12,307) हैं।
read more at NewsBytes